Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

पाकिस्तान ने माना, भारत में घुसा घुसपैठिया हमारा, BSF ने पाक रेंजर्स को सौंपा शव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पाकिस्तान ने माना, भारत में घुसा घुसपैठिया हमारा, BSF ने पाक रेंजर्स को सौंपा शव

राजस्थान के  श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ की शेरपुरा पोस्ट के पास मारा गया घुसपैठिया पाक का ही है। पाकिस्तान ने अपना नागरिक माना है। बीएसएफ के अधिकारियों को आज पाक रेंजर्स को शव सौंप दिया है।

पाकिस्तान ने माना, भारत में घुसा घुसपैठिया हमारा, BSF ने पाक रेंजर्स को सौंपा शव

राजस्थान के  श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ की शेरपुरा पोस्ट के पास मारा गया घुसपैठिया पाक का ही है। पाकिस्तान ने अपना नागरिक माना है। बीएसएफ के अधिकारियों को आज शव सौंप दिया है। बता दें, बीएसएफ ने 28 अक्टूबर को शेरपुरा पोस्ट के पास पाक घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर मार गिराया था। घुसपैठिए को लेकर पाकिस्तान के साथ फ्लैग मीटिंग की गई। पाक रेंजर्स ने BSF अधिकारियों से पहचान के लिए घुसपैठिए का फोटो मांगा था। जांच के बाद पाक ने माना कि, घुसपैठिया मुनीब आसिफ पुत्र मोहम्मद आसिफ पाकिस्तान के बहावलनगर के चक 269 का निवासी था। इसके बाद शव लेने को राजी हुए।

पाक ने पहले कई बार मना किया

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पाकिस्तान से आए घुसपैठिए भारतीय सीमा में घुसे है। कई केसों में घुसपैठियों को मार गिराया गया। लेकिन पाकिस्तान कभी उन्हें अपना नागरिक मानने को राजी नहीं हुआ। पाकिस्तान रेंजर्स शव लेने से मना करते आए है। BSF के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने शव सौंपने से पहले पाक घुसपैठिए को पुष्पांजलि दी। इसके बाद शव पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा गया। भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे घुसपैठिए को BSF के जवानों ने ढेर कर दिया। घुसपैठिया जीरो लाइन से लगभग 250 मीटर तक भारतीय सीमा में आ गया था। सुरक्षाबलों के रोकने पर भी जब वह नहीं रुका तो जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें वह मारा गया।

बीएसएफ ने 29 अक्टूबर को मार गिराया था

बता दें, 29 अक्टूबर को अनूपगढ़ सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। पुलिस के अनुसार घुसपैठिया शेरपुर बॉर्डर पोस्ट के इंटरनेशनल पिलर नंबर 372 के पास एक पाकिस्तानी युवक तारबंदी के बेहद नजदीक आ गया था। BSF के जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन वो तारबंदी के और नजदीक आता जा रहा था। पुलिस ने बताया कि जब वो नहीं रुका तो BSF के जवानों ने उसपर गोलियां चला दीं। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर घुसपैठ का यह प्रयास शुक्रवार रात को श्रीगंगानगर में अनूपगढ़ के पास शेरपुरा पोस्ट पर हुआ, जब BSF जवानों की टुकड़ी गश्त कर रही थी। 

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!