सौरधर्म यज्ञ में आर के शर्मा को सौर धर्म रत्न से विभूषित किया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।पावनधाम वृंदावन में दो दिवसीय मग धर्म संसद पीआरसी द्वारा सौर धर्म यज्ञ महोत्सव शैलेश पाठक के संयोजन में सौर धर्म प्रेमीजनों के सहयोग व साथ से संपन्न हुआ । प्रथम दिवस पर श्रीरामबाग राम मंदिर परिसर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया तथा शाम को पंडित गोपाल मिश्र द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई । दूसरे दिन श्री श्री १०८ श्री रघुवंश भूषण आचार्य के निदेशन में प्रकांड पंडितों के साथ गुरूकुल के संस्कृत पाठियों के मंत्रोच्चार के बीच सौर धर्म यज्ञ किया, जिसमें समाज कल्याण व विश्व कल्याणार्थ आहूतियां दी गई । इस अवसर पर वैचारिक समागम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि श्री श्री १०८ श्री रघुवंश भूषण आचार्य थे । बीकानेर के आर के शर्मा, आजमगढ़ के राजेश मिश्र, मुंबई के प्रभु प्रकाश शर्मा, पंडित लक्ष्मी कांत कौशिक, कामिनी भोजक व बिहारी लाल वशिष्ठ विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ थे । संयोजक शैलेश पाठक ने विषय प्रवर्तन किया और मंचोस्थो ने धर्म व रिश्तों सहित पंचांग के पांच अंगों की व्याख्या, शिक्षा, संस्कार, संगठन की आवश्यकता और इसकी समस्याएं, चार युग, सूर्योपासना व महत्व, भोजन, तिलक व संस्कार में मातृशक्ति की महत्ती भूमिका पर विचार रखे । इनके अलावा प्रवीण मिश्रा-दिल्ली, गिरिजी महाराज, सुरभी मिश्रा ने संबोधित किया । कार्यक्रम के दौरान ‘‘श्रीसासैरधर्मपञ्चागम” का लोकार्पण किया गया । कार्यक्रम में आर के शर्मा को “सौरधर्म रत्न अलंकरण” व श्रीराम शर्मा और गणेशमल शर्मा-शांति शर्मा को “आदित्य प्रेरणा सम्मान” से विभूषित किया गया । इस महोत्सव में बिहार, झारखंड, यूपी, उडि़सा, दिल्ली, मुंबई, बीकानेर, मारवाड़ जंकशन, बिठोवा सहित अन्य स्थानों के समाजबंधु शामिल हुए ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!