पाली की माइंस में 6 लोगों पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर:3 की मौत, 3 गंभीर घायल; पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पाली की माइंस में 6 लोगों पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर:3 की मौत, 3 गंभीर घायल; पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

पाली

पाली की माइंस में 6 मजदूरों पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए, इस हादसे में 3 मजदूरों की माैके पर ही मौत हो गई है, जबकि 3 घायल हो गए हैं। हादसा पाली जिले के गुड़ा एदंला थाना क्षेत्र के साकदड़ा गांव (चाणोद) के पास बुधवार सुबह हुआ।

घटना की जानकारी मिलने पर गुड़ा एंदला और तखतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक मजदूरों के शव को पत्थर के नीचे से निकालने का काम जारी है।

गुडा एंदला थाने के हेड कॉन्स्टेबल अमराराम ने बताया- हादसा साढ़े 10 बजे हुआ था। ये लोग माइंस में बैठे थे, इतने में ऊपर से पत्थर गिरने लगे। इसमें महावीर (20), हेमराज (22), मोहन (21) पत्थरों के नीचे दबे हैं, उनकी मौत हो चुकी है। वहीं गंभीर घायल शांति लाल (25) को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। श्रवण (24) और ईश्वर (24) को हल्की चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक इलाज कराया गया है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Categories:
error: Content is protected !!