पुलिस थाना पूगल द्वारा 155 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कोर्पियो भी जब्त: मुलजिम से पूछताछ जारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर। आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश बीकानेर तथा तेजस्वनी गौतम आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री प्यारेलाल श्योराण आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बीकानेर के निर्देशन में तथा श्री विनोद कुमार आरपीएस पुलिस उप-अधीक्षक वृत्त खाजूवाला के निकट सुपरविजन में श्री धर्मेन्द्रसिंह उनि थानाधिकारी के नेतृत्व में बाबूलाल सउनि श्री धर्माराम हैडकानि 124 श्री जगदीश कानि 2010 श्री नेनूराम कानि 1627 श्री हडमानराम कानि डीआर 607 द्वारा दौराने गश्त व नाकाबंदी वाहन स्कोर्पियो नम्बर RJ07 UB 1045 से मुल्जिम चन्द्रसिंह पुत्र श्री मालमसिंह जाति रापजूत उम्र 24 साल निवासी चारणवाला पुलिस थाना रणजीतपुरा जिला बीकानेर के कब्जा से 155 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया गया। मुल्जिम गनी खां पुत्र श्री जमे खां निवासी सोलंकियों की ढाणी बीकानेर भागने में सफल हो गया तथा एक एस्कोर्ट करने वाली वाहन में भीमसिंह पुत्र श्री ओमसिंह राजपूत निवासी दंतौर व उसका एक और साथी जो भाग गये। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहतप्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान श्री बलवंत कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना खाजूवाला द्वारा जारी है।

गिरफ्‌तारशुदा मुल्जिम चन्द्रसिंह पुत्र श्री मालमसिंह जाति रापजूत उम्र 24 साल निवासी चारणवाला पुलिस थाना रणजीतपुरा जिला बीकानेर से पूछताछ की जा रही है।

[metaslider id=”68846″]
Categories:
error: Content is protected !!