पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ डीआईजी बीएसएफ ने एक बार फिर लहराया गोल्फ में परचम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ डीआईजी बीएसएफ ने एक बार फिर लहराया गोल्फ में परचम

श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ डीआईजी बीएसएफ क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर ने ऑल इंडिया एवीटी गोल्फ चैंपियनशिप में भाग लिया इस सीनियर एवीटी गोल्फ चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आयोजन कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन बेंगलुरु के द्वारा 30 मई से 31 मई तक आयोजित किया गया। श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने ऑल इंडिया सीनियर एवीटी गोल्फ टूर्नामेंट में ऑल इंडिया लेवल पर द्वित्तीय स्थान हासिल किया है। गौरतलब है कि श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ऑल इंडिया पुलिस चैंपियन व सर्वश्रेष्ठ विश्व गोल्फर है एवं इससे पूर्व श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ डीआईजी ने सीनियर एवीटी 2019 में प्रथम स्थान प्राप्त किया था श्री सुजॉय लाल थाओसेन महानिदेशक बीएसएफ ने श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

Categories:
error: Content is protected !!