*73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी, 2022 को आईएनएस सरकार के पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) परेड ग्राउंड में समारोहपूर्वक एक परेड आयोजित की गई। ईएनसी के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम, ने सलामी ली और 50 सैनिकों के दल का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने सभी जहाजों, पनडुब्बियों और प्रतिष्ठानों से लिए गए नौसैनिक कार्मिकों की प्लाटून की समीक्षा की। ईएनसी के एनएम चीफ वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, एवीएसएम, परेड के संचालन अधिकारी थे, जिसमें विशाखापत्तनम के सभी जहाजों, पनडुब्बियों और प्रतिष्ठानों के सभी फ्लैग ऑफिसर, कमांडिंग ऑफिसर शामिल थे। समारोह के दौरान कोविड से संबंधित सभी मानदंडों और प्रोटोकॉल का पालन किया गया।परेड के दौरान नौसेना अलंकरण समारोह भी आयोजित किया गया। वाइस एडमिरल दासगुप्ता ने नवीन कुमार लीडिंग सीमैन (यूडब्ल्यू) को अदम्य साहस, विशिष्ट वीरता और कर्तव्य की पुकार से आगे बढ़कर बहादुरी का प्रदर्शन करने के लिए नौ सेना पदक (वीरता) प्रदान किया, जिसके परिणामस्वरूप कश्मीर में दो कट्टर आतंकवादियों का सफाया हुआ। कमांडिंग इन चीफ ने ने उनतीस वर्षों से अधिक समय तक नौसेना में समग्र योगदान के लिए कमोडोर राहुल विलास गोखले को नौ सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) भी प्रदान किया। लेफ्टिनेंट कमांडर तुषार बहल (सेवानिवृत्त) को एम्बेडेड प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रयुक्त अनुसंधान के लिए लेफ्टिनेंट वीके जैन मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया और एसएवीएल हरानंद पीओए (एएच) को नौसेना वायु संचालन में उड़ान सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कैप्टन रवि धीर मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। कमांडिंग इन चीफ ने नेवल डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम और आईएनएस जलाश्व को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2020 के लिए यूनिट प्रशस्ति भी प्रदान किए।परेड में कार्मिकों को संबोधित करते हुए, कमांडर-इन-चीफ ने सभी नौसेना कार्मिकों, रक्षा असैनिकों और उनके परिवारों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर जोर दिया और बताया कि जब हम अपने मौलिक अधिकारों के बारे में अच्छी तरह जानते हैं, तो संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों को जानना और उनका पालन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।वाइस एडमिरल दासगुप्ता ने सभी को महामारी की तीसरी लहर के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने के उचित व्यवहार का निरंतर पालन करने का आह्वान किया।कमांडिंग इन चीफ ने कहा कि 21 फरवरी को राष्ट्रपति की फ्लीट रिव्यू और 26 फरवरी से 04 मार्च तक विशाखापत्तनम में बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास – मिलन की मेजबानी के लिए तैयारी की जा रही है, उन्होंने सभी से दोनों आयोजनों की सफलता के लिए लगन से काम करने का आग्रह किया। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और बड़ी संख्या में केंद्रीय तथा राज्य के मंत्री/सांसद/विधायक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।कमांडिंग इन चीफ ने सभी पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए अपने संबोधन का समापन किया। परेड के सभी कार्मिकों और मेहमानों द्वारा राष्ट्रगान गाकर समारोह का समापन किया गया।
Latest Posts
- जर्नलिट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) और श्री जैन कन्या कॉलेज की कार्यशाला में पारंपरिक पत्रकारिता और सोशल मीडिया के अंतर पर हुई चर्चा

- Air Marshal Mehtab Singh Deswal Takes Over as Air Officer Commanding-in-Chief of Eastern Air Command; Decorated Fighter Pilot with 3,200 Hours of Flying Experience Assumes Strategic Command

- Indian Air Force’s Suryakiran Aerobatic Team Paints Bhavnagar Skies in Tricolour; Nine Hawk Jets Deliver Spectacular Air Show Over Bor Talav

- Indian Coast Guard DG Paramesh Sivamani Graces 7th Convocation of Karnavati University; CGWWA Signs MoU to Support Higher Education of Coast Guard Personnel’s Wards

- कैम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव ‘RHYTHM ’26’ का शानदार आयोजन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


