प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को लेकर लोगो में आक्रोश है, भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर हर वर्ग में उत्साह है– जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्रेसनोट – प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर आज भाजपा शहर जिला कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्षों व संयोजकों की बैठक आयोजित है, आज की बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान प्रदेश सह संयोजक जोगेंद्र सिंह राजपुरहित उपस्थित रहे और भाजपा सदस्यता अभियान को और गती देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
सदस्यता अभियान सह प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने कहा प्रदेश की गहलोत के शासन में महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार, महंगाई, डीजल पेट्रोल की कीमतों, महँगी बिजली और पेपर लीक में प्रदेश अव्वल है तथा कांग्रेस झूठे वादे करने में भी अव्वल है जिससे आमजन में आक्रोश है और जनता इस सरकार को उखाड़ने का मन बना चुकी है हमे सिर्फ जनता के बीच में जाना है और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को घर घर पहुंचते हुए भाजपा के सदस्य बनाने का आग्रह करना है और सदस्यता अभियान को लेकर आमजन में उत्साह है। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने भरोसा दिलाते हुए कहा सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चे, प्रकोष्ठ, पार्षद सदस्यता अभियान के कैंप लगाकर घर घर जाकर, विश्वविद्यालय, सामाजिक कार्यक्रमों में संपर्क कर सदस्य बनाएंगे प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिया गया है इस लक्ष्य को हम आसानी से पूरा करेंगे।कार्यक्रम का मंच संचालन सदस्यता अभियान प्रभारी मोहन सुराणा ने किया। आज की बैठक में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, भगवान सिंह मेड़तिया, हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, जितेंद्र राजवी, दीपक पारीक, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, महेश व्यास, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, चंद्र प्रकाश गहलोत, मुकेश ओझा, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, शिखर डागा, घनश्याम लोहिया, मोर्चा अध्यक्ष, सुमन छाजेड़, सोहन चांवरिया, राजाराम सीगड़, वेद व्यास, प्रकोष्ठ संयोजक, नरेश गोयल, वेदप्रकाश अग्रवाल, सुधीर केवलिया, नरेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!