NATIONAL NEWS

प्राथमिक चिकित्सा दिवस के मद्देनजर रोटरी आद्या और एपेक्स हॉस्पिटल ने बाल वाहिनियों के लिए बांटे फर्स्ट एड बॉक्स

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्राथमिक चिकित्सा दिवस के मद्देनजर रोटरी आद्या और एपेक्स हॉस्पिटल ने बाल वाहिनियों के लिए बांटे फर्स्ट एड बॉक्स


बीकानेर। रोटरी आद्या और अपेक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर की बाल वाहिनीयों में फर्स्ट एड बॉक्स बांटे गए।

#बीकानेर  रोटरी आद्या & एपेक्स हॉस्पिटल ने बाल वाहिनियों के लिए बांटे फर्स्ट एड बॉक्स #bikaner


रोटरी आध्या की अध्यक्षा भारती गहलोत ने बताया कि संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन के निर्देशानुसार बाल वाहिनीयों में फर्स्ट एड बॉक्स बांटने का कार्य किया गया है। रोटरी आध्या की सचिव दीपिका चौधरी ने बताया कि आगामी 10 सितंबर को मनाए जाने वाले प्राथमिक चिकित्सा दिवस को दृष्टिगत रखते हुए न केवल बाल वाहिनीयों के ड्राइवरों में फर्स्ट एड बॉक्स बांटे गए हैं बल्कि उन्हें प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित जानकारी भी अस्पताल में प्रदान करवाई गई है। अपैक्स अस्पताल में कार्यरत सर्जन डॉ जय किशन सुथार ने बताया कि बाल वाहिनियों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर रोटरी आध्या एवं अस्पताल द्वारा फर्स्ट एड बॉक्स बांटने का अभियान प्रारंभ किया गया है।
इस अवसर पर रोटरी के सदस्य आईपीपी निशिता सुराणा, रोटे. : ललिता बजाज, रजनी सुराणा, माया चांडक मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!