बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित षष्ठम अंतर महाविद्यालय योग टूर्नामेंट में राजकीय महाविद्यालय गंगा शहर के छात्रों ने लगातार दूसरी बार उपविजेता का खिताब जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के जैनोलॉजी विषय के विद्यार्थी जयप्रकाश, मोहित गहलोत, नरेश मेघवाल, ऋषि शर्मा एवं आनंद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह खि ताब हासिल किया। इससे पूर्व महाविद्यालय के छात्र मांगीलाल ने एयर पिस्टल शूटिंग तथा छात्रा चंचल शर्मा ने कराटे में बेहतरीन प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के जैनोलॉजी शिक्षिका डॉक्टर संतोष बैद ने बताया कि योग टूर्नामेंट में महाविद्यालय की छात्रा टीम ने भी शानदार प्रदर्शन कर प्रशंसा प्राप्त की एवं विजेताओं के लिए कड़ा मुकाबला प्रस्तुत किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.बबिता जैन ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की और उन्हें हमेशा खेल भावना बनाए रखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Latest Posts
- INDIAN DEFENCE FORCES CONTINGENT DEPARTS FOR SRI LANKA FOR 12TH EDITION OF JOINT MILITARY EXERCISE ‘MITRA SHAKTI 2026’

- PAKISTAN’S HONEYTRAP TARGETS IAF WING COMMANDER! MAHAJAN FIELD FIRING RANGE, BIKANER, LEH FIGHTER JET DEPLOYMENTS, SECRET DRONE UNIT AND WAR PLANS EXPOSED IN ESPIONAGE CHARGESHEET

- अमन कला केंद्र ने मनाया संगीत भरा ‘दीपावली मिलन’ पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित का किया सम्मान

- बीकानेर में AIBE-22 की निःशुल्क 15 दिवसीय क्लासेज शुरू, न्यायिक अधिकारी पंकज तिवारी ने किया शुभारंभ

- ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह 17 नवंबर को
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


