फेमिना वेलफेयर सोसायटी और सिद्धार्थ सोशल सर्विसेज की ओर से 29 जून को आयोजित होगा चतुर्थ सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जोधपुर।फेमिना वेलफेयर सोसायटी और सिद्धार्थ सोशल सर्विसेज की ओर से 29 जून को चतुर्थ सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।फेमिना वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष रश्मि चौहान ने बताया कि इस सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।
उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए संजय कॉलोनी बिजली घर के पास प्रताप नगर जोधपुर7976557233 पर संपर्क किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन हेतु आधार कार्ड ,बैंक डायरी ,पैन कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र 6 फ़ोटो तथा 2100 रुपये साथ लाने होंगे। उन्होंने कहा कि इसका आयोजन इस सोच के साथ किया जा रहा है कि सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार के युवाओं का सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करवाया जा सके।

Categories:
error: Content is protected !!