बीकाणा वीरा केंद्र को साधुमार्गी संघ के उपाध्याय श्री राजेश मुनि जी महाराज साहब का विशेष समय एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ। महाराज साहब ने बीकाणा वीरा द्वारा किए जा रहे राष्ट्रीय वस्त्र अभियान के कार्य को आत्मीयता से सुना, सराहा तथा सेवा के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए वीर बहनों का मार्गदर्शन किया।
इस विशेष अवसर पर उपाध्याय श्री राजेश मुनि जी महाराज साहब ने “परिग्रह कम करने” के विषय पर अत्यंत प्रेरणादायक एवं सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि आवश्यकता से अधिक वस्तुओं का संग्रह करने के बजाय उनका सदुपयोग करते हुए जरूरतमंदों तक पहुँचाना समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। अनेक वक्तव्य एवं कथानकों के माध्यम से दान की विशिष्ट प्रेरणा भी प्रदान की।
उन्होंने समझाया कि दान देने से कभी भी धन एवं सम्मान घटना नहीं है बल्कि बढ़ता है।
महाराज साहब के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उपस्थित सभी वीरा बहनों को यह प्रेरणा मिली कि हम अपने जीवन में परिग्रह को कम करें और अपने पास उपलब्ध उपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुँचाकर उनके जीवन में सम्मान, आत्मविश्वास एवं खुशियाँ लाने का प्रयास करें।
दान केवल वस्तु देने का नाम नहीं, बल्कि किसी के जीवन में आत्मसम्मान और मुस्कान लौटाने का माध्यम है।
इस अवसर पर अध्यक्ष वीरा मनीषा डागा एवं सचिव वीरा मिथिला भूरा सहित बीकाणा वीरा की वीरा बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उपस्थित वीरा बहनों में वीरा श्रुति बोथरा, वीरा राजनी नाहटा, वीरा सरिता दसानी, वीरा सरिता बोथरा, वीरा संतोष नाहटा, वीरा सोनल ललानी, वीरा सरिता कोठारी, वीरा नीलम डाफ्तरी, वीरा सीमा सिपानी, वीरा अंजू नवलखा एवं वीरा प्रेमलता वीरा डायमंड नवलखा वीरा भारती गहलोत वीरा रितु गोड़ शामिल रही।
इस अवसर पर सभी वीरा बहनों ने संत श्री के प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात करते हुए परिग्रह कम करने तथा सेवा एवं दान की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। संतों का सान्निध्य जीवन को दिशा देता है और सेवा का मार्ग समाज में खुशियाँ बाँटने की प्रेरणा देता है।








