फोर्ट स्कूल परिसर में बने मैदान में लगी आग,फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी, देखें वीडियो

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
आग की लपटों से हड़कंप, कोटगेट थाना क्षेत्र में लगी आग, देखें वीडियो


बीकानेर। बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र के फोर्ट स्कूल क्षेत्र में आग लगने की जानकारी मिली है। फोर्ट स्कूल के परिसर में बने मैदान में यह आग लग गयी है। आग की लपटे काफी ऊंचाई तक देखी गयी। एकबारगी आसपास के लोग सकते में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की तीन गाडियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
अभी तक इस आग में किसी प्रकार की जनहानि की बात सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल सका है। लेकिन इस वक्त मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है ।पूर्व पार्षद अशोक शर्मा ने जब आग की चिंगारियां उठती हुई देखी तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई पार्षद की जागरुकता की वजह से समय रहते हुए आज पर काबू पाया गया।

Categories:
error: Content is protected !!