बंगाल के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की मौन रैली

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर । पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आर.जी.के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में आज प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के निर्देशानुसार जिला महामंत्री सरिता नाहटा भाजपा महिला मोर्चा शहर जिला बीकानेर ने मौन रैली नोखा रोड गंगाशहर में निकाली। इस शर्मनाक घटना का विरोध करते हुए जिला कार्यकारणी सदस्य उपासना जैन ने इसकी घोर निंदा करते हुए वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा देने की मांग की एवं संपूर्ण महिलाए रोष प्रकट करते हुए अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए महिलाओं के साथ इस तरह का अत्याचार बेहद कष्ट पूर्ण,निंदनीय एवं सोचनीय विषय है और इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस रैली में भाजपा जिला मंत्री भारती अरोड़ा, सुनीता हटीला उपाध्यक्ष, अनुराधा आचार्य मंत्री, उपासना जैन जिला कार्यकारिणी सदस्य, भानु आनंद गंगाशहर मंडल मोर्चा अध्यक्ष,चांद कंवर जूनागढ़ मंडल सदस्य सहित महिला मोर्चा की अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुई।

Categories:
error: Content is protected !!