बाल दिवस विशेष – बच्चों के चेहरे पर मुस्कान टॉफी खिलौने खेलकूद श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]


बीकानेर।श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा आज आंगनबाड़ी केंद्र में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को चॉकलेट वितरण की गई।इस छोटी सी खुशी से नन्हे बच्चों के चेहरे खिल उठे। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गुरूजी द्वारा आशीर्वचन में कहा गया कि “बच्चों के आंसू कड़वे होते हैं :उन्हें मीठा करिए। बच्चों की जिज्ञासा गहरी होती है: उन्हें शांत करिए। बच्चों का दुख तीव्र होता है: इसे उससे ले ले। बच्चों का दिल कोमल होता है: इस कठोर ना बनाएं।।”
कार्यक्रम में समिति के अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, बसंत किराडू, दिलीप कुमार, सोनू स्वामी, मयंक सम्मिलित हुए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता गहलोत व सरोज मैडम द्वारा समिति को आभार व्यक्त किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!