बीएसएफ आर्टिलरी रेजिमेंट की स्वर्ण जयंती के अवसर पर बीएसएफ कैंपस बीकानेर में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर ।सीमा सुरक्षा बल की आर्टिलरी रेजिमेंट के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गोल्डन जुबली वर्ष के तहत विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।सीमा सुरक्षा बल बीकानेर सेक्टर के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इसी कड़ी में बीएसएफ बीकानेर रेजिमेंट के कमांडेंट अमिताभ बाजपेई को प्राप्त निर्देशानुसार बुधवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस शिविर में बीकानेर से सीमा सुरक्षा बल के 70 से 80 जवानों ने रक्तदान किया। जवानों द्वारा किए गए रक्त को बीकानेर पीबीएम एवं मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में चिकित्सकों के माध्यम से डोनेट करवाया गया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!