Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बीएसएफ के जवानों की बाइक रैली हुई मुख्य कार्यक्रम के लिए बीकानेर से खाजूवाला के लिए हुई रवाना

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीएसएफ के जवानों की बाइक रैली हुई मुख्य कार्यक्रम के लिए बीकानेर से खाजूवाला के लिए हुई रवाना

https://youtu.be/Fm49a11X-_U


बीकानेर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बीएसएफ बीकानेर सेक्टर का स्वतंत्रता दिवस समारोह खाजूवाला में आयोजित होगा।
इससे पूर्व बीएसएफ जवानों की एक बाइक रैली को यहां बीकानेर से हरी झंडी दिखाकर बीएसएफ बीकानेर सेक्टर के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने रवाना किया।उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज प्रातः जयपुर में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ बीएसएफ के 60 जवानों ने बाइक रैली की है। इसके बाद बीकानेर सेक्टर हेड क्वार्टर बीएसएफ से यह बाइक रैली 80 जवानों तथा सिविलियंस के साथ खाजूवाला के लिए रवाना हुई है, जहां खाजूवाला में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होने के पश्चात हम लोग बॉर्डर पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस रैली का उद्देश्य यह संदेश पहुंचाना है कि तिरंगा देश की जान है तथा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए बीएसएफ प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से बीएसएफ यह संदेश देना चाहती है कि अधिक से अधिक संख्या में युवा बीएसएफ में शामिल हों साथ ही प्रत्येक देशवासी देश की सीमाओं की रक्षा हेतु अपने अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!