Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बीकाणा ब्लड सेवा समिति की शहर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।रक्तदान के लिए प्रतिबद्ध संस्था बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.) की बीकानेर शहर की बैठक का आयोजन सोमवार शाम को समिति के मुख्यालय में किया गया।
बैठक को शहर अध्यक्ष मुकुन्द ओझा सारस्वत ने संबोधित करते हुए समिति की नव कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई प्रेषित की और कहा कि रक्तमित्रों को ऐसे ही रक्तवीरों के सहयोग से अनजान जरूरतमंदों की सहायता करते रहना है। समिति द्वारा समय समय पर हर माह बीकानेर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाता रहेगा। आगामी दिनों में समिति के कार्यकारिणी सदस्यों एवं शहर के अनेक प्रबुद्धजनों के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाए जाने की योजना के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। शहर आईटी सैल के भैरूरतन ओझा, हर्षित चाण्डक और रविशंकर ओझा ने आगामी रक्तदान शिविर के लिए सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया, न्यूज़ आदि के सहयोग से रक्तदाताओं में रक्तदान ना देने की भ्रांतियों को नष्ट करने का प्रयास किया जाएगा।
इस बैठक में बीकानेर शहर के उपाध्यक्ष गोपाल किराडू और सह सचिव प्रदीप सिंह रूपावत, मुकुल डागा, अनिरुद्ध चाण्डक, रमेश सिंह दहिया और आईटी सैल के भैरूरतन ओझा, रविशंकर ओझा, हर्षित चाण्डक और शहर मंत्री विक्रम सिंह भाटी भानु बोहरा और कार्यकारिणी सदस्य हरि सिंह दहिया मौजूद रहें। समिति के शहर उपाध्यक्ष गोपाल किराडू जी ने बैठक में शहर के हर वार्ड से लोगों को जागरूक कर कैसे उन्हे एक नियमित रक्तदाता बनाना है और वार्ड पार्षद से मिलकर जन जागरण का कार्य करना है। आईटी सैल के रविशंकर ओझा ने ट्रांसजेंडर समुदाय को भी रक्तदान की इस पावन मुहिम में सक्रिय रूप से शामिल करने का सुझाव दिया गया। समिति की वेबसाइट और फेसबुक पर 3000 लोगों से भी ज्यादा लोग जुड़ने पर सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!