बीकाणा ब्लड सेवा समिति की ओर से 10 अगस्त को हनुमान मंदिर, मालियों का मोहल्ला नत्थूसर बास में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.) द्वारा मंगलवार 10 अगस्त को सुबह 09 बजे से 2 बजे तक पूजनीया स्व. श्रीमती अनिता शेखावत जी की पुण्य स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर श्री हनुमान मंदिर, मालियों का मोहल्ला नत्थूसर बास में आयोजित होगा।
आईटी सैल के रविशंकर ओझा ने रक्तदाताओं से इस शिविर में भाग लेने की अपील की है। समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष रवि व्यास पारीक ने बताया कि यह रक्तदान शिविर समिति के शहर उपाध्यक्ष तरूण सिंह शेखावत की माताजी की स्मृति में रखा गया है। यह शिविर कैलाश सिंह शेखावत परिवार और बीकाणा ब्लडसेवा समिति के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

Categories:
error: Content is protected !!