
बीकानेर।बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.) के शहर उपाध्यक्ष तरूण सिंह शेखावत ने अपनी माताजी स्व. अनिता शेखावत का शुक्रवार को देहावसान होने पर उनके अंतिम संस्कार तक एक पुत्र का फर्ज निभाने के पश्चात शनिवार शाम को खाजूवाला से आई एक अनजान मातृशक्ति के आपात प्रसव समय पर अपने रक्तदान से उसे जीवनदान दिया।
आईटी सैल प्रभारी रविशंकर ओझा ने बताया कि शहर उपाध्यक्ष तरूण सिंह शेखावत को मातृशोक पर माताजी के स्मृति में अपने रक्तदान की इच्छा जताई तब इस केस के बारे में बताया गया और इस रक्तदान के दौरान समिति के प्रदेश सचिव विक्रम इछपुल्याणी, समिति शहर सह सचिव अनिरुद्ध चाण्डक और शहर सोशल मीडिया प्रभारी हर्षित चाण्डक मौजूद रहें।
इस मौके पर समिति संस्थापक एवं अध्यक्ष रवि व्यास पारीक, कोषाध्यक्ष इन्द्र कुमार चाण्डक, इंस्पेक्टर अरविन्द सिंह शेखावत और शरद सिंह राठौड़ ने तरूण सिंह जी के इस अनुकरणीय पहल की सराहना की ।












Add Comment