बीकाणा वीरा केंद्र सदस्या वीरा भारती गहलोत के पिताजी महावीर सैनी की स्मृति में सर्विलेंस सिस्टम में ₹10000 का सहयोग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1769015843407712684?t=tCpfs3RrhuCdWp5TlxPIMg&s=19


बीकानेर।बीकाणा वीरा केंद्र जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीकाणा वीरा केंद्र की सदस्या वीरा भारती गहलोत के पिताजी महावीर जी सैनी की पुण्य स्मृति मे सर्विलेंस सिस्टम में ₹10000 का सहयोग किया गया जिसका उद्घाटन विधायक श्रीमान जेठानंद जी व्यास जी ने किया। शाला प्रिंसिपल मनोज चूग जी ने संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले तीन दिवसीय पर्यावरण संरक्षण संबंधी पोस्टर का अनावरण भी विधायक श्रीमान जेठानंद जी व्यास जी के द्वारा किया गया। शाला प्रिंसिपल मनोज चूग जी ने संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा शाला की ओर से जेठानंद जी व्यास ने अध्यक्ष श्रुति बोथरा व सचिव वीरा मनीषा डागा एवं कोषाध्यक्ष वीरा मिथिला भूरा का शाल और माल्यार्पण कर स्वागत किया । अंतरराष्ट्रीय ड्युपटी डायरेक्टर पर्यावरण संरक्षण वीरा भारती गहलोत एवं वीरा बबीता जैन की उपस्थिति एवं प्रयासों से यह पुनित कार्य करवाया गया।
Categories:
error: Content is protected !!