बीकानेर::निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। योग प्रशिक्षण एवं प्रचार समिति एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार से आगामी तिथियों तक प्रातः छः बजे से साढ़े सात बजे तक निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर रानी बाजार औधौगिक क्षेत्र स्थित बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय के हाल में आयोजित किया जाएगा । बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी को देखते हुए सभी को नियमित योग का मार्ग अपनाना चाहिए । कोरोना महामारी जनित विकारों से छुटकारा पाने का सबसे बड़ा उपाय योग ही है जो इस बीमारी से हमारी रक्षा कर सकता है । योग गुरु विनोद जोशी ने बताया कि वर्तमान कोरोना काल में यदि हमें सुरक्षित रहना है तो योग का मार्ग अपनाना ही होगा ओर सर्दी के मौसम को देखते हुए आगामी समय तक यह शिविर बीकानेर जिला उद्योग संघ में ही जारी रहेगा। योग साधक सुधीर भाटिया ने बताया कि निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान मोटापा, मधुमेह, अस्थमा, रक्तचाप आदि रोगों में लाभकारी विशेष प्राणायाम व आसनों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया । योग प्रशिक्षण योग साधक विनोद जोशी, सागर चौहान,प्रेम कुमार देंगे ।

Categories:
error: Content is protected !!