बीकानेर::महापौर ने किया भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित जयंत सिंह राठौड़ का सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सिविल सर्विसेज परीक्षा परिणाम में बीकानेर के 2 युवाओं का चयन हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा हेतु कठिन परिश्रम एवं अपनी काबिलियत से जयंत सिंह राठौड़ ने 23 वर्ष की कम आयु में 59 वीं रैंक हासिल कर पूरे बीकानेर को गौरवान्वित किया है। नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने जयंत सिंह राठौड़ के घर पहुंच कर इस उपलब्धि पर जयंत का सम्मान किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। जयंत के पिता भंवर सिंह राठौड़ को शुभकानाएं देते हुए महापौर ने जयंत की इतनी कम उम्र में देश के सबसे उच्चतम प्रशासनिक सेवा में चयन होने तक के सफर के बारे में चर्चा की।
महापौर ने बताया की बीकानेर के युवा हर क्षेत्र में बीकानेर का परचम लहराया है। जयंत का 23 वर्ष की कम आयु में सिविल सर्विसेज में चयन होना जयंत के परिश्रम को दर्शाता है। मैं बीकानेर के सभी युवाओं से अपील करती हूं की जयंत और अन्य युवा जो किसी न किसी क्षेत्र में अपने आप को स्थापित कर चुके हैं उनसे प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम कर अपने भविष्य को आकार दे। देश के युवा देश का भविष्य है अगर युवा मजबूत और फोकस्ड होगा तो भारत का भविष्य भी सुनहरा होगा।

Categories:
error: Content is protected !!