बीकानेर का दल 14 अक्टूबर को जाएगा बैंकाक व सिंगापुर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]


बीकानेर। आजाद हिन्द सरकार 80वीं होमेज टू हेरिटेज यात्रा 2024 के लिए मगन बिस्सा मेमोरियल ट्रस्ट, हिमालय परिवार व पायोनियर्स के 12 सदस्यों का चयन हुआ है । आर के शर्मा ने बताया कि दल के सदस्य 14 अक्टूबर को बीकानेर दिल्ली एक्सप्रेस से डॉ सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में प्रात:9.30 रेल द्वारा दिल्ली के लिये रवाना होंगे। यह 12 सदस्य दल रात्रि 1.40 बजे हवाई मार्ग से सुबह बैंकॉक पहुंचेगा। बैंकॉक का पांच दिवसीय भ्रमण कर दल के सदस्य सिंगापुर पहुंचेंगे जहां 21 अक्टूबर 1943 को 84 वर्ष पूर्व सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द अस्थायी सरकार की घोषणा की थी । सिंगापुर से मलेशिया की राजधानी क्वालाम्पुर पहुंचेगे। वापसी 24 अक्टूबर को होगी। दल के सदस्यों की बैठक में यात्रा की पूरी जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारियां की गई । दल में डा. सुषमा बिस्सा के अलावा बिहारी लाल शर्मा, सरस्वती शर्मा, नरेश अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, रजनी कालरा, ओजस्वी बिस्सा, मधु सिंह, मीनू सिंघवी, चेतना चौधरी, ज्योति अरोडृा व पुष्पा खत्री शामिल है ।

Categories:
error: Content is protected !!