NATIONAL NEWS

बीकानेर के पब्लिक पार्क के पास गांधी दर्शन का महत्व बतलाती महात्मा गांधी की चरखे सहित जीवंत प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। पब्लिक पार्क के पास नव निर्मित महात्मा ग़ांधी स्मारक पर नगर विकास न्यास के चेयरमैन नमित मेहता द्वारा महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को जन जन तक पहुचाने के लिए महात्मा गांधी का रिलीफ़ स्कल्पचर बनवाया गया है।
स्कल्पचर की मूर्तिकार रुचिका जोशी द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा (चरखे सहित) को जीवंत रूप दिया गया हैं। विशेष बातचीत में श्रीमती रुचिका जोशी ने बताया कि आज के बदलते परिदृश्य में भी ग़ांधी दर्शन उतना ही महत्व रखता हैं जितना स्वतंत्रता से पूर्व रखता था।आज की युवा पीढ़ी को गांधी दर्शन से प्रेरणा लेनी चाइये। महात्मा गांधी का चरखे के साथ होना स्वदेशी व खादी की तरफ प्रोत्साहित करता है व जीवन मे खादी और स्वदेशी की अहमियत दर्शाता है ।उन्होंने कहा कि वे अपने आप को खुशनसीब मानती है कि उन्हें गांधी की प्रतिमा बनाने का अवसर मिला, उन्होंने इस हेतु जिलाधीश महोदय का आभार व्यक्त किया है । इससे पूर्व श्रीमती जोशी रेल्वे स्टेशन के नवनिर्मित वेटिंग हॉल, म्यूजियम सर्किल, हल्दीराम प्याऊ, और पब्लिक पार्क में अपनी मूर्तिकला प्रदर्शित कर चुकी है ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!