
RajasthanVidhansabha: 15वीं विधानसभा का छठा सत्र आज से,CM गहलोत आज नहीं आएंगे विधानसभा,मुख्यमंत्री गहलोत आवास पर ले रहे स्वास्थ्य लाभ
खान मंत्री प्रमोद जैन भाया पहुंचे विधानसभा,साथी मंत्री, विधायकों से कर रहे मुलाकात
मंत्री mamta bhupesh पहुंची सदन में
दौसा में पंचायत चुनाव का उल्लास उनके चेहरे पर दिखा,सिकराय की सफलता चेहरे पर नजर आ रही,भूपेश के यहां पंचायत चुनाव में कांग्रेस का जोरदार प्रभाव दिखा,PCC चीफ Govind Dotasra ने उन्हें दी बधाई
Jalore: अगड़ावा में इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड का आज उद्घाटन
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,नितिन गडकरी पहुंचे,केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,सांसद देवजी पटेल भी पहुंचे,विशेष विमान से हवाई पट्टी पर पहुंचे हैं केंद्रीय मंत्री
Jhunjhunu: शहर के होटल कुलहरि में दबिश
कोतवाली पुलिस ने दी होटल में दबिश,रूम नंबर 107 में चल रहा था ताशपत्ती पर जुआ,एएसआई मुलायम सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई
सात जुआरियों को होटल के कमरे से दबोचा,होटल पर कार्रवाई की तो मचा हड़कंप
Jodhpur बालेसर: सड़क हादसे में 2 की मौत,3 घायल
स्कॉर्पियो का टायर फटने से हुआ हादसा,बालेसर के निकट छपरा पर हुआ हादसा,हादसे में दो महिलाओं की हुई मौत,फलसूंड से जोधपुर जा रही थी स्कॉर्पियो,घायलों को जोधपुर किया रेफर
Jaipur: प्रमुख सचिव परिवहन अभय कुमार लेंगे बैठक ,ग्रामीण बस सेवा को लेकर बैठक लेंगे अभय कुमार,रोडवेज CMD और परिवहन आयुक्त होंगे बैठक में शामिल
Jalore रानीवाड़ा: पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी के बेटे पर जानलेवा हमला
बदमाशों ने गाड़ी रोककर की तोड़फोड़,हमले में गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त,मंडारड़ी गांव के पास की घटना,चौधरी के बेटे मकनाराम ने थाने में दर्ज करवाया मुकदमा,मकनाराम चौधरी के हाथ और सिर में आई चोट
Jaipur में एंकर मॉल में लगी भीषण आग,अजमेर रोड स्थित मॉल की घटना, सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची ,आग बुझाने के प्रयास जारी
Jaipur: 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म
दवाई देने के बहाने युवक ने किया दुष्कर्म,मारपीट कर युवक ने बनाया हवस का शिकार,दुष्कर्म के बाद युवती को जान से मारने की दी धमकी,पीड़िता ने सिंधी कैम्प थाने में दर्ज कराया मामला,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Jaipur: 16 वर्षीय किशोरी को बनाया हवस का शिकार
दुष्कर्म के बाद किशोरी हुई प्रेग्नेंट,नाबालिग पीड़िता की मां ने रामगंज थाने में दर्ज कराया मामला,नामजद आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मामला,पुलिस मामला दर्ज कर शुरू की जांच,पीड़िता के बयान दर्ज कर करवाया मेडिकल
Rajasamand: घर में घुस फिल्मी अंदाज में तलवारबाजी
3 लोग हुए घायल,घायलों को पहुंचाया गया भीम सीएचसी,प्राथमिक उपचार के बाद मां,बेटे गंभीर हालत में ब्यावर रैफर,मौके पर पहुंची पुलिस ने आपसी रंजिश का बताया मामला,बीती देर रात भीम पुलिस थाना क्षेत्र के नंदावट की घटना
Kota: जिला कलेक्ट्रेट कोटा पर बढ़ी सरगर्मियां
भारी तादाद में जाप्ता किया जा रहा तैनात,आज बीजेपी नेता और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में प्रदर्शन,कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे गुंजल
Kota को मिली कोविशील्ड वैक्सीन की 1 लाख 10 हजार डोज
कोटा ज़िले में आज 226 केंद्रों पर लगेगा टीका,अब तक 1181399 को पहली जबकि 455089 को लगाई जा चुकी है दूसरी डोज़
Jaipur: देर रात पेट्रोल पंप पर लूट
बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटे डेढ़ लाख रुपए,लालकोठी थाना पुलिस कर रही मामले की जांच,महानिदेशक कारागृह राजस्थान कार्यालय के सामने की घटना,वारदात के बाद पुलिस ने करवाई नाकेबंदी,हालांकि अभी तक नहीं लग पाया कोई सुराग
Baran छबड़ा: राख के ढेर में दबे मजदूर का मामला
9 घंटे बाद भी नहीं चला मजदूर का पता,थर्मल प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर जारी है रेस्क्यू,बारां से SDRF की टीम को भी बुलाया गया मौके पर,भीलवाड़ा निवासी दिनेश मेहता है राख के ढेर में दबा मजदूर
SriGanganagar रायसिंहनगर: युवक की देर रात पीट-पीटकर हत्या
घर के पास ही खून से सना मिला शव,पुलिस के अधिकारी पहुंचे मौके पर,युवक के शव पर गंभीर चोटों के निशान,मृतक गंगाराम मेघवाल का शव रखवाय मोर्चरी में,रायसिंहनगर के गांव 25 PS की घटना
Report by sahil pathan














