‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत हनुमानगढ़ पहुंचे डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सेंट्रल पार्क से सुभाष चौक तक निकाली पदयात्रा, बोले- चुनावी प्रक्रिया के बिना सत्ता परिवर्तन की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चुनौती

बीकानेर/हनुमानगढ़, 30 अक्टूबर। भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत हनुमानगढ़ पहुंचे। अभियान के जिला प्रभारी के रूप में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, विधायक प्रत्याशी अमित साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, ओम सोनी सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सेंट्रल पार्क से सुभाष चौक तक आयोजित पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी भी साथ रहे।

इस अवसर पर डॉ. शेखावत ने कहा कि देश का विपक्ष चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से सत्ता परिवर्तन के बजाय अराजक तत्वों के जरिए केंद्र सरकार को अपदस्थ करने का षड्यंत्र रच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन राजनीतिक दलों को जनता चुनाव में नकार चुकी है, वे अब संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!