बीकानेर के बच्चों के हस्तकला हुनर को जमकर सराहा जिला कलेक्टर नमित मेहता ने

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।माता पिता के संस्कार ही बच्चों को हुनरवान बनाते हैं, ये बात जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाई दीपावली सामग्री को देखते हुए कही ।
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचिसिया ने बताया कि संघ के कार्यकारिणी सदस्य पवन चांडक के बच्चों पूर्वा चांडक, प्रीति चांडक, पूजा चांडक, अनुज चांडक ने अपने हाथों से बनाए पूजा की थाली, गौतम बुद्ध और बंधनवार कलक्टर नमित मेहता को भेंट की ।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बच्चों की हस्तशिप से बनाई इन चीजों की सराहना की और कहा कि हर बच्चे में कहीं ना कहीं एक ऐसा हुनर छुपा होता है जिसे तराशने की जरूरत होती है ।

Categories:
error: Content is protected !!