बीकानेर के मोहन नगर घड़सीसर में बनने वाले राधा मोहन मंदिर के निर्माण हेतु मोहन नगर वासियों की बैठक एसबीबीजे भवन में सम्पन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


मोहन नगर, घड़सीसर में बनने वाले राधा मोहन मंदिर के निर्माण हेतु मोहन नगर वासियों की एक बैठक एसबीबीजे भवन में मोहन डेवलपर्स के युनुस अली की अध्यक्षता में आहूत की गई । आर के शर्मा ने बताया कि बैठक में मंदिर निर्माण की योजना पर गहन विचार विमर्श किया गया तथा भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हेतु नींव खुदाई का कार्य हो चुका है । बिहारी लाल शर्मा ने बताया मोहन नगर वासियों व जन सहयोग से बनने वाले मंदिर हेतु मोहन डेवलपर्स द्वारा निःशुल्क भूखंड उपलब्ध करवाया गया है तथा कम्मूखां परिवार की ओर से 15 हजार ईट व बजरी की व्यवस्था की गई । बैठक में लीलाधर खत्री, जितेश अरोड़ा, अशोक बड़गुजर, शशि कांत, महावीर कच्छावा, राधा किशन सारस्वत, नवनीत दवे, नंदकिशोर शर्मा, अंकित सोलंकी, मनीष सोलंकी, मनीष कुमार मीणा, प्रकाश चन्द्र शर्मा व सिमरनजीत सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे । उपस्थितों ने भी रू 1100.00 से 105101.00 की तक के सहयोग हेतु दानदाता आगे आए है । मंदिर परिसर में राधा मोहन की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के अलावा हनुमानजी, माताजी व शिव परिवार की भी स्थापना की जाएगी ।

Categories:
error: Content is protected !!