दो दुकानें सीज, पांच हजार जुर्माना वसूला
बीकानेर, 15 अप्रैल। गंगाशहर थाना क्षेत्र की एरिया मजिस्ट्रेट एवं बीकानेर तहसीलदार सुमन शर्मा ने गुरुवार देर रात औचक कार्यवाही करते हुए कोविड गाइड लाइन की अवहेलना करने पर शिव जनरल स्टोर, रामदेवजी मंदिर के पास सुजानदेसर व बाबा रामदेव जनरल स्टोर, सुजानदेसर को 72 घंटे के लिए सीज़ किया तथा 5 हजार रूपए की जुर्माना राशि वसूल की। इस कार्यवाही में जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल थी।








Categories: NATIONAL NEWS




