बीकानेर नगर स्थापना दिवस ,चित्रों और उस्ता कला पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी प्रारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर नगर स्थापना दिवस
चित्रों और उस्ता कला पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी प्रारंभ
बीकानेर, 29 अप्रैल। बीकानेर नगर के 535वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास और राव बीकाजी संस्थान द्वारा आयोजित चित्रकारों और उस्ता कला पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए. एच. गौरी, वरिष्ठ चित्रकार महावीर स्वामी और पेंटर कलाश्री ने किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने कहा कि यहां के अनेक चित्रकारों ने देश और विदेश में बीकानेर को नई पहचान दिलाई है। युवा पीढ़ी भी इस कला को सीखने के लिए आगे आए। उन्होंने बीकानेर की कला, संस्कृति, साहित्य और परंपराओं को देशभर के लिए मिसाल बताया तथा कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन इन कलाकृतियों से रूबरू हो सकेंगे।


प्रदर्शनी संयोजक डॉ. मोहम्मद फारूक ने बताया कि प्रदर्शनी 1 मई तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। उन्होंने आगंतुकों का आभार जताया। संचालन संजय पुरोहित ने किया।
इन कलाकारों की रही भागीदारी
इस दौरान डॉ. मोना सरदार डूडी की कुरेचन कला, धर्मा स्वामी की मॉडर्न आर्ट, राम कुमार भादाणी की बीकानेर की सुनहरी कलम उस्ता आर्ट, कमल किशोर जोशी की कीकैंटेम्परी रियलीजम, आकाश स्वामी के हाईपर रियल स्टिक पेंसिल स्केच, गणेश रंगा की बीकानेर संस्कृति व मंडला आर्ट, प्रिया मारू की कैंटेम्परी आर्ट, मुस्कान नाहटा की पेपर क्विलिंग, रवि उपाध्याय की क्रिएटिव बुल्फ, मिठू मेहरा की पीपल आर्ट, चारु सामसुखा का वस्तु चित्रण, संगीता के ग्राफीक स्केच, फरा मुगल की क्रिएटिव कम्पोजीशन स्केच, भरत जोईया के ओल्ड पोट्रेट और नवीन आचार्य की उस्ता आर्ट आदि का प्रदर्शन किया गया।
‘ अभिलेखों में बीकानेर’ गोष्ठी शनिवार को
राव बीकाजी संस्थान के कार्यक्रमों की श्रंखला में शनिवार सायं 5 बजे राजस्थान राज्य अभिलेखागार में ‘अभिलेखों में बीकानेर’ विषयक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसके मुख्य वक्ता डॉ. महेंद्र खड़गावत होंगे। अतिथि के रूप में प्रो. भंवर भादाणी और इतिहासकार डॉ. शिव कुमार भनोत मौजूद रहेंगे। रामलाल सोलंकी इस कार्यक्रम के संयोजक होंगे।
कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
इसी श्रंखला में 1 मई को कवि सम्मेलन एवं मुशायरा ‘शब्द महफिल’ का आयोजन सूरसागर प्लाजा में सायं 7 बजे होगा। इसके संयोजक मोहम्मद इरशाद होंगे। मुख्य कार्यक्रम 2 मई को प्रातः 7 बजे राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर होगा।
इस दौरान संस्थान अध्यक्ष डॉ गिरजा शंकर शर्मा, महामंत्री डॉ. विद्यासागर आचार्य, प्रह्लाद सिंह मार्शल, नरेंद्र सिंह स्याणि, आत्माराम भाटी, अभिषेक आचार्य आदि मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!