बीकानेर : नरेश पोपली को शिक्षा संकाय में पीएचडी की उपाधि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोलासर में प्राचार्य नरेश पोपली को श्री खुशालदास विश्वविद्यालय हनुमानगढ़ द्वारा शिक्षा संकाय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य माध्यमिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत व वर्तमान में खुशालदास विश्वविद्यालय हनुमानगढ़ में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्य रहे कर डॉ विजय शंकर आचार्य के निर्देशन में पूर्ण किया है। उनके शोध का विषय
ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का वरिष्ठ अध्यापकों के व्यवहार परिमार्जन एवं शिक्षण दक्षता पर प्रभाव: एक अध्ययन” पर है। उल्लेखनीय है कि डॉ नरेश पोपली स्कूल शिक्षा के साथ साथ बीएड और एम एड प्रशिक्षणार्थियों का शिक्षण कार्य राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान बीकानेर में कर चुके हैं तथा वर्तमान में उच्च माध्यमिक विद्यालय भोलासर में प्राचार्य पद पर कार्यरत है।

Categories:
error: Content is protected !!