बीकानेर ! प्रॉपर्टी विवाद में मां के पैरों पर गंडासा मारा:नकाब पहन कर आया था बेटा, अकेली देख हमला किया; हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ! प्रॉपर्टी विवाद में मां के पैरों पर गंडासा मारा:नकाब पहन कर आया था बेटा, अकेली देख हमला किया; हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज

नोखा

मां के जिन पैरों को छूकर बेटा बड़ा हुआ उन्हीं पैरों को प्रॉपर्टी हड़पने के लिए गंडासे से काट डाला। नकाब लगाकर आए बेटे ने घर में अकेली मां पर हमला किया मां चिल्लाई तो भाग निकला। उनकी आवाज सुनकर पोती और पड़ोसी पहुंचे तो घायल वृद्ध महिला के दोनों पैरों से खून निकल रहा था। तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। घटना रविवार रात 8 बजे नोखा थाने के वार्ड 11 की है।

बेटा मां के पैरों पर गंडासा मार कर भाग गया। इसके बाद घर के फर्श पर बिखरा खून।

बेटा मां के पैरों पर गंडासा मार कर भाग गया। इसके बाद घर के फर्श पर बिखरा खून।

बेटे पर मां की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

नोखा थाना ASI ओमप्रकाश यादव ने बताया कि रिपोर्ट मघी देवी (71) पत्नी हनुमान मल निवासी वार्ड नम्बर 11, नोखा ने दी है। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है। मघी देवी ने बताया कि रात 8 बजे वे घर में अकेली थी, पोती पड़ोस के मकान में गई थी। बड़ा बेटा शांति प्रकाश (52) शादी में नागौर गया हुआ था। इसी दौरान सबसे छोटा बेटा संजय (48) आया। उसने मुंह पर नकाब लगा रखा था। उसने अपने काले लैपटॉप के बैग में से गंडासा निकाला और मघी देवी (आरोपी की मां) के पैरों पर 3 से 4 बार वार किया। वह चिल्लाई तो आरोपी बेटा भागने लगा। इसी दौरान वारदात में काम में लिया गंडासा उसके हाथ से घर के बरामदे में ही गिर गया। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। मघी देवी के बयान के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जिस गंडासे से बेटे ने हमला किया। हड़बड़ी और घबराहट में उसे वहीं फेंक कर भाग गया।

जिस गंडासे से बेटे ने हमला किया। हड़बड़ी और घबराहट में उसे वहीं फेंक कर भाग गया।

प्रॉपर्टी विवाद को लेकर किया हमला

मघी देवी ने बताया- उनके पति हनुमान मल बारिपदा ओडिसा में तंबाकू का व्यापार था। तीनों बेटे शान्ति प्रकाश (52) ,कमल (50), संजय कुमार (48) भी वहीं साथ रहते थे। इसमें शांति वहां झाड़ू का व्यापार करता था। तीनों बेटे वहां से हमें अकेला छोड़ आए थे। ऐसे में पति ने तीनों को ही जमीन जायदाद से बेदखल कर दिया था। शांति ने यहां नोखा में झाड़ू की फैक्ट्री लगा रखी है। दूसरे नंबर के बेटे कमल की खींवसर में कैल्शियम की फैक्ट्री है। वहीं आरोपी सबसे छोटा बेटा नोखा कृषि मंडी में खाली बोरियां सप्लाई करता था।

जान से मारना चाहता था बेटा

उन्होंने कहा- इसके बाद सबसे छोटे बेटे ने प्रॉपर्टी को लेकर उसके पिता पर ही केस कर दिया था। इसके बाद वे बीमार रहने लगे थे। बीमार होने के बाद बड़ा बेटा शान्ति प्रकाश 2021 में बंगाल आया और माता-पिता को नोखा ले आया था। यहां उनकी देखभाल करने लग गया। 22 दिसंबर 2022 को पति की मौत हो गई। छोटा बेटा संजय तब भी मिलने नहीं आया। इसके बाद उसे लगा कि कि मां साड़ी संपत्ति सम्पति बड़े बेटे को दे देगी। इसी वजह से उसने जान से मारने की नीयत से हमला किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!