NATIONAL NEWS

बीकानेर फाइबर कूलर एसोसिएशन के तत्वावधान में पीबीएम में खराब पड़े कूलरों का शुरू हुआ दुरुस्तीकरण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। बीकानेर फाइबर कूलर एसोसिएशन ने सामाजिक सरोकार के कार्यों के तहत फिर से इस वर्ष भी शानदार पहल करने हेतु बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीबीएम अधीक्षक पी के सैनी से वार्ता कर पूरे पीबीएम अस्पताल सहित के कूलर निशुल्क मरम्मत करवाने के कार्य की शुरूआत हुई । बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं बीकानेर फाइबर कूलर एसोसिएशन अध्यक्ष के के मेहता ने अधीक्षक सैनी को बताया कि फाइबर एसोसिएशन को मरम्मत हेतु कूलर सहजता से उपलब्ध हो पाए इसके लिए एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया जाए । सेवा के इस प्रकल्प से गर्मियों के मौसम में पीबीएम में भर्ती सैकड़ों मरीजों को सुकून मिलेगा। बीकानेर फाइबर कूलर एसोसिएशन द्वारा सामाजिक सरोकारों के मद्देनजर पीबीएम अस्पताल में खराब पड़े सभी तरह के कूलरों (लोहे, फाइबर व प्लास्टिक) के निशुल्क मरम्मत का काम करवाना शुरू कर दिया गया है। पिछले वर्ष भी बीकानेर में पड़ने वाली भयंकर गर्मी को देखते हुए बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं बीकानेर फाइबर कूलर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पीबीएम अस्पताल के 232 कूलर जो कि लगभग ख़तम होने की स्थिति में थे बिलकुल तैयार करवा दिए गये थे ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़े | मेहता ने बताया कि पीबीएम अस्पताल के सभी कूलर दुरुस्त करवाने के साथ ही एसोसिएशन द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों व डिस्पेंसरी के खराब कूलरों को भी निशुल्क मरम्मत करवाया जाएगा । इस अवसर पर आशीष कोठारी, अजय महात्मा, दीपक अग्रवाल, गणेश सोनी, विपिन मूंधड़ा, कैलाश राजपुरोहित, अतुल व्यास, विनोद गोयल आदि उपस्थित हुए ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!