बीकानेर।सीमा सुरक्षा बल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों की कड़ी के अंतर्गत आज बीकानेर सेक्टर के तहत सेक्टर हेड क्वार्टर में सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल सामाजिक सरोकार से जुड़े नवाचार निभाने में सदैव अव्वल रहा है ।उन्होंने कहा कि इसी कड़ी के अंतर्गत देश के 75वें में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आज बीकानेर सेक्टर के तहत सेक्टर हेडक्वार्टर में रन फॉर फ्रीडम का आयोजन किया गया । जिसमें छोटे बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों ने भाग लिया । लगभग 11 सौ मीटर की इस रेस में हर आयु वर्ग का जोशो देखने लायक था ।इसी के साथ बीएसएफ की महिलाओं की संस्था बावा की ओर से महिला प्रेसिडेंट के निर्देशन में अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।उन्होंने बताया कि इस दौरान बीएसएफ परिसर में सभी घरों को एक-एक पौधा वितरित किया गया जिसके संभाल का निरीक्षण छः महीने बाद किया जाएगा। इस कड़ी में सभी प्रतियोगिताओं हेतु पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा ताकि प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन होता रहे । डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव की इसी कड़ी में बीकानेर के जूनागढ़ के समक्ष शनिवार शाम मोटरसाइकिल शो रणबांकुरों द्वारा आयोजित किया जाएगा
बीकानेर बीएसएफ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की कार्यक्रमों के अंतर्गत रन फॉर फ्रीडम का आयोजन
August 14, 2021
2 Min Read













Add Comment