बीकानेर: महिला से मारपीट व खौलता तेल डालने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर: महिला से मारपीट व खौलता तेल डालने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
बीकानेर_ 20 अप्रैल
बीकानेर। महिला के चेतरे पर खौलता तेल डालने वाले आरोपी को पुलिस ने एक पखवाड़े बाद आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया है। दरअसल, मामला श्रीकोलायत पुलिस थाना क्षेत्र का है तथा पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी सुखराम ओड है। पुलिस ने इसको कल गिरफ्तार किया है। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये है पूरा मामला
दरअसल मामला 05 अप्रैल का है। इसके अगले दिन श्रीकोलायत कस्बे में रहने वाली पीड़िता लीला उर्फ केलम ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आरोप है कि 05 अप्रैल की रात को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जब उसने बचने की कोशिश की तो आरोपी ने जान से मारने की नियत से उसके चेहरे व अंगों पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई थी। श्रीकोलायत सीओ अरविन्द विश्नोई ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने मामले की पूरी जानकारी लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये थे। उसके बाद से श्रीकोलायत थानाधिकारी बलवंत कुमार लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे थे। आखिरकार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।

Categories:
error: Content is protected !!