बीकानेर में कोरोना डेल्टा वेरिएंट का मामला आते ही बीकानेर हुआ सतर्क

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। बीकानेर में कोरोना डेल्टा वेरिएंट का मामला आते ही बीकानेर में सतर्कता बरती जा रही है। डेल्टा प्लस वैरीअंट की चेन बनने से रोकने केे लिए नर्सिंग कर्मचारी व स्टूडेंट मैदान में उतर चुके हैं।
बंगला नगर अंत्योदय नगर में सेंपलिंग व सर्वे का कार्य जारी है।इसके साथ ही
कोविड वैक्सीनेशन के लिए मोबाइल वेन भी युद्ध स्तर पर कार्यरत हैं। सर्वे के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ अनुरोध तिवारी, नर्सिंग प्रशिक्षक अनुपम पारीक व अजय भाटी द्वारा नर्सिंग कर्मचारी व स्टूडेंटस को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि कल ही बीकानेर में कोरोना डेल्टा वेरिएंट का पहला मामला पता चला था। सी एम एच ओ बी एल मीणा ने कहा है कि बीकानेर में इस वेरिएंट से घबराने की कोइ आवश्यकता नहीं है फिर भी विभाग द्वारा सतर्कता बरतते हुए सभी उपाय किए जा रहे हैं।

Categories:
error: Content is protected !!