बीकानेर में टैक्सी पलटी, 4 जने घायल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

टैक्सी पलटी, 4 जने घायल

बीकानेर. सदर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को म्यूजियम सर्किल के पास तिपहिया वाहन पलट गया, जिससे वाहन में सवार चाा जने घायल हो गए। बीबी मस्तान से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे म्यूजियम सर्किल के पास एक तिपहिया वाहन पलट गया।

वाहन में सवार अनुराग , अभिनव शुक्ला, असगर अली एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। ट्रोमा सेंटर में सभी घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक चारों व्यक्तियों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

आग से झुलसे व्यक्ति की मौत

बीकानेर. श्रीगंगानगर के रामलाल कॉलोनी में एक व्यक्ति आग से झुलस गया। घटना का पता चलने पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।घायल को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार कर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। यहां बाद में उसने दम तोड़ दिया।

जवाहर नगर थाने के हवलदार अब्दुल जब्बार ने बताया कि जगदीश कुमार (62) रामलाल कॉलोनी में रहता था। शनिवार को उसने जुए सट्टे में 180 रुपए जीते थे। इन रुपयों की उसने शराब पी और घर चला गया। घर जाने के बाद उसने एक कमरे में खुद को बंद कर वहां रखे केरोसिन को खुद पर छिड़ककर आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह झुुलस गया।

घटना के समय घर में केवल महिलाएं थीं, जो बाहर काम कर रही थीं। शोर सुन कर घरवाले दौड़कर आए और आग बुझाई। उसे घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। पीबीएम अस्पताल में ट्रोमा सेंटर में पहुंचने से पहले उसका दम टूट गया।

Categories:
error: Content is protected !!