NATIONAL NEWS

बीकानेर :: राज्य सरकार की 1सितंबर से स्कूल खोलने की घोषणा के साथ स्कूलों में फिर से लौटी रौनक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर । एक बार फिर से आज से राज्य सरकार की 1सितंबर से स्कूल खोलने की घोषणा के साथ राजकीय और निजी स्कूलों में रौनक देखने को मिली।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य सरकार को सौंपी गई एसओपी की पालना में आज 1 सितंबर से राज्य में साढे 4 माह के लंबे अंतराल के बाद कक्षा नवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों से विद्यालय गुलजार हुए। कोरोना की दूसरी लहर के बाद आज से निजी एवं राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अलसुबह ही स्कूल ड्रेस में स्कूल जाते देखने पर उनका उत्साह अपने परवान पर दिखा।
इसके साथ ही कोरोना का भय अभी भी पूरी तरह से लुप्त नहीं हुआ है जिसके चलते कुछ परिजन अभी भी बच्चों को स्कूल भेजने में हिचकिचा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जो एस ओ पी जारी की है इसके तहत नवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को सुबह 7:30 बजे से जबकि दसवीं 12वीं के विद्यार्थियों को सुबह 8:00 बजे बुलाया गया है।जिन स्कूलों में दो शिफ्ट में कक्षाएं लगती है वहां दूसरी शिफ्ट में नवी ग्यारहवीं की क्लास दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेंगी। इस दौरान प्रार्थना सभा और सामूहिक खेल आयोजन पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी यही नहीं विद्यार्थियों के लिए उपस्थिति भी बाध्यकारी नहीं रहेगी।
उधर शाला प्रशासन चाहे वे निजी हो या राजकीय उनके द्वारा बच्चों के आगमन को लेकर विशेष उपाय किए गए हैं स्कूल भवनों को पूरी तरह से सैनाटाइज किया गया है। कोरोना के मद्देनजर बच्चों से पानी की बोतलें और टिफिन शेयर न करने के लिए कहा गया है ।इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी विशेष ऐतिहायती उपाय किए जा रहे हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!