राज्य भर के डीएलएड विद्यार्थी असमंजस में अब तक जारी नहीं कर पाया विभाग विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।कल से होने वाली डी एल एड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की जल्दबाजी का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार से शिक्षा विभाग द्वारा डीएलएड के दोनों वर्षों के विद्यार्थियों हेतु टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जबकि फार्म भरने की अंतिम तिथि तीन बार बढ़ाने के बाद 31 अगस्त रखी गई थी। शाला दर्पण पोर्टल पर हो रही परेशानियों के चलते आवेदन पत्र भरने की तिथि बार-बार बढ़ाई जाती रही, आवेदन पत्रों का काम पूरा होने के बाद डीएलएड संस्थाएं परेशानी में है क्योंकि विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र ही साइट पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग द्वारा अपने गृह जिले में परीक्षा देने की छूट प्रदान की गई है बावजूद इसके कल प्रारंभ होने वाले परीक्षा कार्यक्रम के एडमिट कार्ड विभाग अब तक जारी नहीं कर पाया है। बहुत से विद्यार्थी तो ऐसे हैं जो गांव और ढाणियों में निवास करते हैं उन्हें अब तक यह नहीं पता कि उनका परीक्षा केंद्र कौन सा आया है कि तथा वह परीक्षा केंद्र वाली जगह पर रहने की व्यवस्था तथा अपने खाने पीने की व्यवस्था कर सकने की स्थिति में नही हैं।
विभाग के ढुलमुल रवैए और केवल तुगलकी निर्णय के चलते पूरे राजस्थान के डीएलएड विद्यार्थी परेशानी भुगत रहे हैं ।शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा ट्वीट करके डीएलएड का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था तथा इसके पीछे यह वजह दी गई थी कि विद्यार्थियों को रीट परीक्षा में मौका मिल सके इसके लिए यह त्वरित निर्णय लिया गया है। लेकिन ऐसे त्वरित निर्णय का क्या फायदा जब विद्यार्थी दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इससे पूर्व परीक्षा आवेदन पत्रों के दौरान भी विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। मजे की बात तो यह है कि इतने बड़े कार्यक्रम को चलाने के लिए विभाग ने ना तो कोई अलग से साइट जारी की है नाही कोई अलग व्यवस्थाएं की गई है। केवल शाला दर्पण पोर्टल पर ही परीक्षा आवेदन पत्र जारी कर दिए गए हैं , यह साइट अधिकतर समय कार्य ही नही करती क्योंकि इसपर राजकीय और निजी विद्यालयों का कार्य , इंटर्नशिप कार्य सहित अन्य कार्य दिए गए हैं।
कहने को तो बीकानेर में डीएलएड परीक्षा हेतु सारा जिम्मा पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाओं को सौंपा गया है परंतु पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाओं से संपर्क साधने पर आला अधिकारी बार-बार यही कहते हैं कि अब यह सारा कार्य जयपुर के अधीन तथा हम तो यहां केवल ऑफलाइन समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध हैं। जिसके चलते विद्यार्थी और संस्थाएं केवल इंतजार कर रहे हैं कि कब कल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे?

Categories:
error: Content is protected !!