बीकानेर वासी कृपया ध्यान दें ! विधानसभा आम चुनाव (मतगणना दिवस 03.12.2023) को विशेष यातायात व्यवस्था कुछ इस प्रकार रहेगी

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

विधानसभा आम चुनाव (मतगणना दिवस 03.12.2023) को विशेष यातायात व्यवस्था :-

https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1730621237448311058?t=8UvBwuI8iPArxNG7YLMsoQ&s=19

दिनांक 03.12.2023 को मतगणना दिवस के मौके पर राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज भवन (मतगणना स्थल) में निम्नानुसार यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है :-

1- वीआईपी पार्किंग वीआईपी (अनुमत) वाहनों को राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज के गेट नम्बर 01 से प्रवेश देकर मतगणना भवन के पीछे की तरफ पार्क करवाया जायेगा।

2- मतगणना में शामिल कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग मतगणना में शामिल सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के वाहनों को राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज के गेट नम्बर 02 से प्रवेश देकर दाहिनी तरफ बने ग्राउण्ड में पार्क करवाया जायेगा ।

3- मतगणना एजेन्ट्स के वाहनों की पार्किंग:- मतगणना में शामिल सभी एजेन्ट्स के वाहनों की पार्किंग आई.टी.आई. कॉलेज ग्राउण्ड में करवाई जावेगी। अतः सभी मतगणना एजेन्ट्स से अनुरोध है कि अपने वाहन जेएनवीसी कॉलोनी की तरफ से महर्षि गौतम व राजवंश सर्किल से आईटीआई कॉलेज ग्राउण्ड में वाहन पार्क कर गेट नं 3 से

पोलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश करें।

4- यातायात व्यवस्था : विधानसभा आम चुनाव 2023 की मतगणना के दिन मतगणना स्थल (राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज) के चारो तरफ 100 मीटर दूरी तक के समस्त मार्ग बन्द रहेगे ।

अतः आमजन से अपील की जाती है कि राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज के समीप के मार्गों को छोड़कर वैकल्पिक मार्गों से आवागमन कर पुलिस व प्रशासन की यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!