बीकानेर शहर के नत्थूसर गेट स्थित कपिल आश्रम द्वारा योग शिविर का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।शहर के नत्थूसर गेट के बाहर स्थित कपिल आश्रम द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया।
योग गुरु गुलाबचंद ओझा के निर्देशन में आयोजित इस योग शिविर में योग के विभिन्न आसन सिखाए गए ।
इस योग शिविर में बालक बालिकाओं सहित लगभग 50 से भी अधिक लोगों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक शिवजी छंगाणी ने बताया कि योग शिविर में विभिन्न आसन सिखाने के साथ-साथ योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि “पहला सुख निरोगी काया”है । वर्तमान कोरोना काल में योग और उचित खान पान के कारण ही अनेक लोग इस रोग को हराने में सक्षम रहे हैं।
योग शिविर में आशीष ओझा, शेखर छंगाणी, शिवजी छंगानी सहित विभिन्न योग गुरुओं ने विभिन्न आसनों एवं उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी योग गुरुओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!