बीकानेर से बड़ी खबर ::चप्पल में डिवाइस डालकर सेंटर पर नकल कराने की कोशिश में तीन युवक गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।गंगाशहर क्षेत्र में स्थित एक परीक्षा सेंटर पर नकल कराने की कोशिश करते हुए हुए पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार गंगाशहर पुलिस और डीएसटी टीम ने मिलकर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदोरिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद से स्वयं इंदौरिया इन तीनों युवकों से पूछताछ कर रहे हैं। इंदोरिया ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने चप्पलें तैयार की थी और अब पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने किस किस स्टूडेंट्स को चप्पल देकर परीक्षा केंद्रों पर भेजा है। तीनों युवक चूरू के राजलदेसर गांव के रहने वाले हैं। इनके नाम ओम प्रकाश, मदन व त्रिलोक नामक तीन युवकों को पकड़ा गया है। खबर लिखे जाने तक मामले की जांच जारी है।

Categories:
error: Content is protected !!