बीकानेर से हरियाणा ले जाकर कर रहे ऊंटों का वध:छत्तरगढ़ में पुलिस ने 2 जनों को गिरफ्तार किया, 16 ऊंट भी बरामद किए

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर से हरियाणा ले जाकर कर रहे ऊंटों का वध:छत्तरगढ़ में पुलिस ने 2 जनों को गिरफ्तार किया, 16 ऊंट भी बरामद किए

बीकानेर

बीकानेर की छत्तरगढ़ पुलिस ने सोलह ऊंट बरामद करने के साथ ही दो जनों को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि ये दोनों बीकानेर से ऊंट लेकर हरियाणा जा रहे थे, जहां इनका वध किया जा सकता था। फिलहाल पुलिस ने ऊंट अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हरियाणा के नूंह जिले के मेवात क्षेत्र के दो युवक पिछले दिनों बीकानेर के छत्तरगढ़ से ऊंट लेकर जा रहे थे। पुलिस ने इन ऊंटों के बारे में जानकारी मांगी तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। माना जा रहा है कि हरियाणा में ऊंटों का वध किया जा सकता था। ऐसे में सभी 16 ऊंटों को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में नसीम मोहम्मद और आरिफ को गिरफ्तार किया है। नसीम 28 साल का युवक है जबकि आरिफ 30 साल का है। दोनों नूंह मेवात के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ राजस्थान ऊंट अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। जिस ट्रक में ऊंट ले जा रहे थे, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

क्या है राजस्थान ऊंट अधिनियम 2015

वर्ष 2014 में राजस्थान सरकार ने ऊंट को राजकीय पशु घोषित किया। इसके बाद ऊंट के संरक्षण के लिए राजस्थान ऊंट अधिनियम बनाया गया, जिसे वर्ष 2015 में लागू किया गया। इसके तहत ऊंट का वध करना राजस्थान में कानूनी अपराध है। इसके साथ ही ऊंट के अनुचित परिवहन को लेकर भी पाबंदी लगाई गई है।

Categories:
error: Content is protected !!