बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर। स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को जूनागढ़ के सामने स्थित श्री शिखर बंद महादेव मंदिर परिसर में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के आह्वान दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओम की आकृति बनाकर दीप प्रज्वलित किए गए और सभी ने एक दूसरे को नगर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, राजकुमार किराडू, अजय खत्री, मनीष आचार्य, विजय सिंह पडिहार, रामकुमार व्यास, अभय पारीक,मदन मोदी, हेमंत आचार्य, केशव आचार्य, युवराज व्यास, विकास मोदी, विकास पंवार, प्रेम सिंह मेड़तिया इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[metaslider id=”68846″]
Categories:
error: Content is protected !!