NATIONAL NEWS

बेटा चोरी कर ले गया मां के जेवरात

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बेटा चोरी कर ले गया मां के जेवरात
बीकानेर। जुएबाजी और क्रिकेट सट्टे की लत का शिकार एक बेटा अपनी मां के जेवरात चोरी कर फरार हो गया है। इससे घर परिवार के लोगों में कोहराम सा मचा हुआ है। यह घटना कोटगेट थाना इलाके में गंगाशहर रोड़ माईको कंपनी के सामने की है। जहां सोनू खंडेलवाल नामक एक युवक बुधवार की रात अपनी मां की अलमारी से करीब ग्यारह लाख रूपये के जेवरात लेकर पार हो गया । हालांकि इस घटना का केस दर्ज कराने के लिये पीडि़त मां कोटगेट थाने पहुंची लेकिन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय शुक्रवार को आने का कहकर उसे वापस भेज दिया। फिलहाल यह मामला पुलिस के आला अफसरों के संज्ञान मे आने के बाद आरोपी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!