भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा 10 सितम्बर को बीकानेर पहुंचेगी यात्रा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल रहेंगे साथ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में जगह जगह स्वागत के बाद साले की होली में होगी आमसभा।

बीकानेर। बीकानेर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को लेकर आज भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई है जिसमें यात्रा को लेकर जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों से चर्चा की गई है आगामी 10 तारीख को भाजपा की परिवर्तन यात्रा बीकानेर पहुंचेगी। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा 10 दिसंबर को बीकानेर आयेगी जिसको लेकर कार्यकर्ताओ को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई है इस यात्रा में केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व केंद्रीय कानून मंत्री, संसदीय, संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल यात्रा में साथ आयेंगे और विभिन्न मार्गो से होते हुए बीकानेर में सभा स्थल साले की होली की आम सभा में उपस्थित रहेंगे। यात्रा संयोजक दीपक पारीक ने बताया सांय 6:00 बजे यात्रा बीकानेर प्रवेश करेगी यात्रा जयपुर रोड से होते हुए म्यूजियम सर्किल, दीनदयाल सर्किल से होते हुए नयाशहर थाने के आगे से आम सभा स्थल 7:30 बजे साले की होली तक आयेगी।

महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया इस यात्रा में जगह जगह स्वागत प्वाइंट बनाए गए है वहा पार्टी कार्यकर्ताओ व आमजन द्वारा स्वागत किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा इस परिवर्तन यात्रा को लेकर आमजन में उत्साह है और बीकानेर की जनता परिवर्तन को आतुर है कार्यकर्ता घर घर जाकर निमंत्रण भी देंगे। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुमताज अली भाटी ने कहा कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए जनता परिवर्तन लाने को तैयार है परिवर्तन यात्रा के लेकर उत्साह का माहौल है। आज की बैठक में सह संयोजक कुणाल कोचर, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, महामंत्री नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र राजवी, हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, भगवान सिंह मेड़तिया, मंत्री मनीष सोनी, अनु सुथार, भारती अरोड़ा, जगदीश सोलंकी, आईटी संयोजक सुशील आचार्य, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, विनोद करोल, अजय खत्री, कमल आचार्य, जेठमल नाहटा, अभय पारीक, चंद्र प्रकाश गहलोत, कपिल शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, सोहन चांवरिया, राजाराम विश्नोई, वेद व्यास, निशांत गौड़, मदन सोनी, लक्ष्मण राजपुरोहित, धीरज पंडित उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!