NATIONAL NEWS

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गायों को हरा चारा, सुकन्या समृद्धि योजना ने कन्याओं का बीमा, मूक बधीर बच्चों को खाना खिलाकर पूनिया के दीर्घायु होने की कामना की।

आज दिनांक 24.10.2024 को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा के प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए अनेक सेवा कार्य किए गए जिसमें शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में सेवा कार्य कर पूनिया के दीर्घायु होने की कामना की शहर जिला पदाधिकारियों ने जेल रोड चावड़ा हाउस में आज सुकन्या समृद्धि योजना शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंदर सैकड़ो कन्याओं के निःशुल्क खाता खोले गए है और कन्याओं के खाते में पहली किश्त पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जमा करवाई गई है, भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने आज गोलीवाला हनुमान मंदिर( हनुमान मठ ) महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के आगे गायों को हरा चारा, गुड, केले, अजवाइन लड्डू खिलाकर गायों की सेवा कार्य किया, युवा मोर्चा ने मूक बधीर बच्चों को खाना खिलाया और फल वितरण किए। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा भाजपा में वरिष्ठ नेताओं के जन्मदिन पर सेवा प्रकल्प चलाए जाते हैं आज हमारे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना सुकन्या समृद्धि योजना की पहली किश्त पार्टी की ओर से जमा करवाई जा रही है इस योजना से जरूरतमंद बालिकाओं के बालिग होने पर उन्हें बड़ी रकम मिलेगी जिसे वो अपनी उच्च शिक्षा या व्यवसाय के लिए काम में ले सकेंगी इसके साथ गायों को चारा डलवाकर, जरूरतमंदों को खाना फल वितरण कर आज सेवा कार्य किए गए है। सेवा दिवस के मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी व भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी ने डॉक्टर सतीश पूनिया के जीवन परिचय का व्याख्यान किया आज के सेवा कार्यक्रम में महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, मंत्री मनीष सोनी, जगदीश सोलंकी, भारती अरोड़ा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री पूनम चंद पूनिया, सुशील जी शर्मा, बाबूलाल जी सैनी, छतर सिंह चौहान, ओम प्रकाश सुथार, राहुल पारीक, विक्रम सिंह सिसोदिया, गोपाल सिंह खींची, नखत सिंह राठौड़, तेजेंद्र सिंह गिल, राजकुमार सियोल, गगन सैनी, ललित झंवर, सुरेंद्र बिश्नोई, धर्मचंद सोनी,बहादुर बिश्नोई, सुनील गोदारा,राजकुमार जोशी, रमजान अब्बासी, अशोक चांवरिया, सुशील तंवर, अंकित तंवर, नवरत्न सिंह, किशन टाक, अजीत सिंह, पंकज सैनी, कमल विधानी, राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!