NATIONAL NEWS

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ और आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष को मुख्यमंत्री का संदेश भेंट किया, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ और आजादी का अमृत महोत्सव
स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष को मुख्यमंत्री का संदेश भेंट किया, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान
बीकानेर, 9 अगस्त। भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगांठ और आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का संदेश भेंट किया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा ने हर्ष को रत्ताणी व्यासों के चोक स्थित उनके आवास पहुंचकर शॉल ओढाकर सम्मानित किया। इस दौरान शर्मा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इन देशभक्तों ने अनेक यात्नाएं सही और अपना समूचा जीवन देश को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे देशभक्तों की वीर गाथा से आने वाली पीढ़ियां रूबरू हों, यह जरूरी है।
वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि गोवा मुक्ति आंदोलन में हर्ष की भूमिका महत्वपूर्ण रही। स्व. मुरलीधर व्यास के नेतृत्व में हर्ष ने इस आंदोलन में सक्रिया भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ऐसे स्वंतत्रता सेनानियों का सम्मान करना अच्छी पहल है। यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादाई होगा।
सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने आभार जताया। संजय पुरोहित ने संचालन किया तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस दौरान पीएनबी के ब्रांच मैनेजर चंद्र प्रकाश व्यास, संतोष व्यास, हितेष श्रीमाली, नवरत्न जोशी आदि मौजूद रहे। स्वतंत्रता सेनानी हर्ष ने आंदोलन से जुड़े संस्मरण साझा किए।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!