बिकनी। मकर सक्रान्ति पर्व पर पतंगबाजी हेतु धातुओं के मिश्रण से निर्मित मांझे व चाईनीज मांझे के उपयोग पर भारत भर में निषेधाज्ञा जारी करने की मांग को लेकर भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि श्रेयांस बैद ने अध्यक्ष भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड को लिखे पत्र में बताया कि मानवीय एवं पक्षियों को नुकसान से बचाने के लिए पतंगबाजी करने का समय सवेरे 10 बजे से सांय 04 बजे तक निर्धारित करने सुबह-सायं पतंगबाजी करने पर प्रतिबन्ध लगाया जाने के साथ ही देश भर में लोक स्वास्थ्य व विद्युत संचालन बाधा रहित बनाये रखने एवं पक्षियों के लिये बड़े पैमाने पर खतरा बन चुके धातु निर्मित चाइनीज मांझे की थोक एवं खुदरा बिक्री उपयोग पर कोई भी व्यक्ति यदि इस प्रकार के मांझों का भण्डारण, विक्रय या परिवहन करे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जावे निर्मित चाइनीज मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण के प्रयोग से तैयार किया जाता है पतंग के पेंच लड़ाने में अधिक कारगर होता है इस कारण से इसका प्रयोग अधिक किया जाने लगा है मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण से निर्मित होने से धारदार तथा विद्युत का सुचालक होता है एवं उपयोग के दौरान दोपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों को अत्यधिक जान-माल का नुकसान होता है विद्युत का सुचालक होने के कारण विद्युत तारों के सम्पर्क में आने पर विद्युत प्रवाह होने से पतंग उड़ाने वाले को भी नुकसान पहुंचना एवं विद्युत सप्लाई में बाधा उत्पन्न होना संभावित है इस समस्या व खतरे के निवारण एवं लोक स्वास्थ्य,सुरक्षा एवं पशु पक्षियों की जान के खतरे तथा विद्युत प्रसारण को बाधा रहित बनाये रखने हेतु धातु निर्मित मांझे तथा चाइनीज मांझे के उपयोग एवं विक्रय को निषेध किये जाने तथा देश भर में एडवायजरी जारी करने की मांग की है ।
भारत में पतंग उड़ानें पर चाइनीज मांझे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए एडवायजरी जारी करने की मांग
December 29, 2024
2 Min Read











Add Comment