भारत से लगती अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के करीब बाड़मेर में पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई हेरोईन के 22 पैकेट बरामद

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बाड़मेर। भारत से लगती अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के करीब बाड़मेर में पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई हेरोईन के 22 पैकेट बरामद की गई है।
गत कुछ महीनो से एनडीपीएस तस्करी में लिप्त पंजाब के कुछ अपराधियों की क्षेत्र में निरन्तर आवाजाही भी दृष्टिगोचर हुई है। सीमान्त क्षेत्र के अपराधियों एवं पंजाब के अपराधियों के गठजोड़ के खिलाफ कार्यवाही में आज बुधवार को सीमान्त क्षेत्र के रामसर-गड़रा रोड, जिला बाड़मेर से पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई हेरोईन के 22 पैकेट जब्त किए गए हैं।

जब्त किए गए तस्करी के माल सहित चार अभियुक्तगण को दस्तयाब किया गया है। इनमे देरावर सिंह पुत्र श्री नरपत सिंह, जाति सोढ़ा राजपूत, निवासी सोढ़ों की ढाणी,गाँव पांचला, पुलिस थाना गडरा रोड, जिला बाड़मेर, कालू सिंह पुत्र श्री खेतसिंह, जाति सोढ़ा राजपूत, निवासी सोढ़ों की बस्ती, गाँव अभे का पार, पुलिस थाना रामसर, जिला बाडमेर , खेत सिंह पुत्र दीपसिंह, जाति सोढ़ा राजपूत, निवासी सोढों की बस्ती गाँव असे का पार, पुलिस थाना रामसर, जिला बाड़मेर ,देवी सिंह पुत्र भवर सिंह, जाति भाटी राजपूत निवासी सोढ़ों की बस्ती, गाँव अभे का पार पुलिस थाना रामसर, जिला बाड़मेर शामिल हैं।

इन अभियुक्तगण से प्रारम्भिक पूछताछ से पता चला है कि 22 पैकेट हेरोईन सीमापार पाकिस्तान से तस्करी द्वारा इस क्षेत्र में पहुँचे हैं। इन अभियुक्तगण से एक बोलेरो व एक मोटर साईकिल भी जब्त की गई है। एटीएस के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है गत 16 फरबरी को भी एटीएस, राजस्थान द्वारा ऐसे ही प्रकरण में 7 किलो हेरोईन जब्त की गई थी।

Categories:
error: Content is protected !!